up me ghumne ki jagah top 5 – travel guide by monu meena

78

up me ghumne ki jagah – उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रमुख और ऐतिहासिक राज्य  है जिसे भारत का दिल भी कहा जाता है यह न केवल देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है  बल्कि सांस्कृतिक धार्मिक ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग 240000 वर्ग किलोमीटर है इसमें 75 जिले आते हैं यहां की कुल जनसंख्या लगभग 24 करोड़ है उत्तर प्रदेश को रामायण और महाभारत की भूमि कहा जाता है क्योंकि आपको अयोध्या मथुरा कुरुक्षेत्र उत्तर प्रदेश में देखने को मिलते हैं 1857 की क्रांति झांसी मेरठ कानपुर से हुई थी यह सभी उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारी जगह मिल जाएगी काशी से लेकर लखनऊ तक और अयोध्या से लेकर मथुरा तक बस आपको हमारे आर्टिकल में आगे तक बने रहना है क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको up me ghumne ki jagah के बारे में विस्तार से बताएंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

1. प्रयागराज – up me ghumne ki jagah

प्रयागराज वह जिला  है जहां गंगा यमुना और सरस्वती का मिलन होता है प्रयागराज जिसे इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता था यहां पर आपको इतिहास संस्कृति और धार्मिक महत्व देखने को मिलता है अगर आप प्रयागराज घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको गंगा जमुना सरस्वती नदियों का पवित्र मिलन स्थल देखने के लिए और इसमें श्नान करने से मोक्ष  की प्राप्ति होती है प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा कुंभ मेला का भी आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 65 करोड़ लोगो ने भाग लिया था और यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला था जहां पर इतनी संख्या में लोग एक साथ इकट्ठे हुए थे अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं तो आपको काफी मजा आने वाला है क्योंकि यहां पर आपको इलाहाबाद किला भी देखने को मिलेगा जो 16वीं शताब्दी में बनाया गया है और गंगा नदी के किनारे है  प्रयागराज में बहुत कुछ देखने के लिए मिल जाएगा अगर आप जाते हैं तो आपको प्रयागराज जाना बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए

2. मथुरा-वृंदावन – up me ghumne ki jagah

मथुरा वृंदावन की बात करें तो कृष्ण भक्ति और राधा कृष्ण के प्यार का वह ठिकाना जहां हर गली में बंसी की तान और माखन की खुशबू बसी है दोनों शहर पास है लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर है और एक साथ घूमे जा सकते हैं मथुरा भगवान कृष्ण का जन्म स्थान है तो यहां का माहौल पूरी तरह भक्ति और इतिहास से भरा हुआ है श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर अगर आप मथुरा जा रहे हैं तो आपको भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान देखने के लिए जरूर जाना चाहिए इसके अलावा आपको द्वारकाधीश मंदिर भी देखने को जाना चाहिए जिसे 1814 में बनाया गया था अगर आप वृंदावन जा रहे हैं तो आपको बांके बिहारी मंदिर प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर देखने के लिए जरूर जानी चाहिए यह तीनों मंदिर काफी प्रसिद्ध है इसके अलावा राधा रमन मंदिर और निधि बन भी आप वृंदावन में घूमने के लिए जा सकते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहे हैं तो आपको वृंदावन घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए आप वृंदावन जाते हैं तो आपको गिरिराज महाराज की परिक्रमा करनी चाहिए जिसे लगाने से आपके सारे पाप मिल जाते हैं

3. अयोध्या – up me ghumne ki jagah

अयोध्या भगवान राम की नगरी है जहां आज गली में भक्ति इतिहास और शांति का माहौल है अयोध्या उत्तर प्रदेश का वह पवित्र शहर जो भगवान राम के जन्म स्थान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है अगर आप अयोध्या जा रहे हैं तो आपको भगवान राम का मंदिर देखने के लिए जरूर जाना चाहिए यह मंदिर काफी ज्यादा खूबसूरत है और यह मंदिर आप पूरी तरह से बनकर कंप्लीट हो गया है जहां भगवान राम के आप दर्शन कर सकते हैं इसके अलावा आपको हनुमानगढ़ भी जाना चाहिए हनुमानगढ़ एक मंदिर है जो काफी ज्यादा खूबसूरत है और जो भी भक्त भगवान राम के दर्शन करते हैं वह हनुमानगढ़ में हनुमान जी के दर्शन करना नहीं भूलते इसके अलावा आप सरयू जी के घाट भी जा सकते हैं जहां पर आप सरजू मैया में स्नान करके मोक्ष की प्राप्ति भी कर सकते हैं

4. आगरा – up me ghumne ki jagah

आगरा की बात करें तो आगरा का इतिहास काफी पुराना रहा है जहां ताजमहल की चमक हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है आगरा उत्तर प्रदेश का काफी खूबसूरत जगह है जहां पर आप जाकर देश दुनिया को भूल जाएंगे आपको आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल देखने को मिलता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां पर आते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहे हैं तो आपको आगरा भी जरूर जाना चाहिए

5. वाराणसी – up me ghumne ki jagah

बनारस की बात करें तो बनारस भारत का काफी पुराना और यूपी का सबसे पुराना शहर माना जाता है बनारस में आपको 80 से ज्यादा घाट देखने को मिलते हैं जो गंगा मां के किनारे हैं और हर घाट काफी ज्यादा खूबसूरती से बनाया गया है वह काफी ज्यादा शांत है इसके अलावा आपको भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग बनारस में देखने को मिलता है बनारस या काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है और यहां पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं अगर आप बनारस जा रहे हैं तो आपको शाम की गंगा आरती नहीं छोड़ना चाहिए बनारस काफी खूबसूरत और पुराना शहर है आपको बनारस में देसी से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट भी देखने को मिल जाएंगे

यूपी घूमने के लिए कब जाएं – up me ghumne ki jagah

अगर आप अप यूपी घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए अक्टूबर से मार्च का मौसम यूपी घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है क्योंकि इस समय टेंपरेचर 10 से 25 डिग्री के बीच रहता है और घूमने के लिए एकदम परफेक्ट होता है इसके अलावा यहां पर कई सारे त्यौहार भी इस समय मनाए जाते हैं जैसे अक्टूबर नवंबर में अयोध्या में दीपावली मनाई जाती है मार्च में यहां पर होली मनाई जाती है और कुंभ मेला का आयोजन भी जनवरी और फरवरी में किया गया था जुलाई से सितंबर यहां पर बारिश होती है और अप्रैल से जून भीषण गर्मी पड़ती है आप अपनी आवश्यकता अनुसार यूपी घूमने के लिए जा सकते हैं

निष्कर्ष – up me ghumne ki jagah

दोस्तों हमने हमारे इस आर्टिकल में आपको यूपी के बारे में बताया है यूपी  कैसा राज्य है यूपी में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है और आपको घूमने के लिए कौन से मौसम में जाना चाहिए अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल यूपी में घूमने की जगह अच्छा लगता है और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया है कि हम यूपी में घूमने के लिए कब जा सकते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल up me ghumne ki जगह कैसा लगा धन्यवाद

Next articlemount abu me ghumne ki jagah top 5 – travel guide by monu meena
monu Meena
monu Meena is a travel blogger and founder of indiadekho.store, passionate about exploring hidden gems and sharing travel tips to help others plan memorable trips across India.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here